1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

शहर के साईं नाथ कॉलोनी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होते-होते टला, तीन दमकल और तीन पानी के टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच शहर के इंदिरा नगर के पीछे स्थित साई नाथ कॉलोनी में आज सुबह करीब 4 बजे एक भीषण आगजनी की घटना हुई है। यह आग एक कबाड़े के गोदाम में लगी है। जिसमें लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए नीमच नगर पालिका सीआईएसएफ सहित तीन दमकल मौके पर पहुंची है। जो आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है लगातार आप पर काबू पाने के प्रयास लगातार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी है और गोदाम में 4 से 5 मजदूर सो रहे थे। जो समय रहते बाहर निकल गए अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर के पिछे साई नाथ कॉलोनी में स्थित कबाड़ का गोदाम निखिल मंगल पिता गोविंद सिंह निवासी नूतन स्कूल के समीप का बताया जा रहा है। इस गोदाम में सुबह करीब 4 बजे से यह भीषण आगजनी की घटना हुई है जिसे खबर लिखे जाने तक आग पर काबू करने के प्रयास जारी हैं। आगजनी इतनी तेज हो चुकी है कि तीन फायर बिग्रेड और तीन पानी के टैंकर से भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। गोदाम के एक साइड में जेसीबी की सहायता दीवार तोड़कर आप पर काबू पाने के प्रयास किए गए हैं लेकिन फ़िलहाल कब लिखे जाने तक सभी प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे हैं आगजनी की घटना बढ़ती जा रही है मौके पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है। पूरे क्षेत्र में काला धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है।

Previous Post Next Post