नीमच। शहर के उपनगर बघाना में बीती रात एक युवक को पुराने विवाद के चलते घर में घुसकर चाकू मारा गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बघाना थाना प्रभारी अजय सरवन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल से चर्चा की। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार पुराने विवाद के चलते चलते शुभम पिता मनोहर लाल उम्र 22 वर्ष निवासी जूना भगाना पर बगाना निवासी ही एक युवक द्वारा चाकू से हमला किया गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ घटना की सूचना मिलते ही बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां युवक का उपचार जारी है फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। वही बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान भी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर घायल से चर्चा कर बयान लिए गए जिसमें युवक ने बताया कि बघाना निवासी विशाल कैथवास द्वारा चाकू मारा गया है। और पूर्व में 5 से 6 माह पूर्व शराब के नशे के दौरान मामूली विवाद हो गया था। जिस में मारपीट हुई थी। बघाना थाना प्रभारी अजय सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बघाना में एक चाकूबाजी की घटना हुई है जिसमें शुभम सालवी घायल हुआ है जिसे कुल्ले पर चाकू मारा गया है पुराने विवाद के चलते विशाल कैथवास द्वारा चाकूबाजी की घटना की गई है घायल की एमएलसी करवाई गई है। मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। विडियो खबर देखने के लिए यूट्यूब पर AtoZ Neemuch को सब्सक्राइब करें।
