1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

कलेक्टर कार्यालय में भाजपा कांग्रेस हुई आमने-सामने, जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 2 के अभ्यार्थी को जबरदस्ती उठा ले गए कांग्रेसी


नीमच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नीमच जिले में सभी राजनीतिक दलों के दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर नामांकन दाखिल किए हैं इसके तहत आज फार्म उठाने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहीत निर्दलीययो में 31 ने अपने नामांकन फार्म उठाए है। इस दौरान जिला पंचायत वार्ड क्रमांक दो के सदस्य पद हेतु कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार लीला बाई पति भैरूलाल भील निवासी दौलतपुरा भी अपना फार्म उठाने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थी इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में आमने-सामने हो गए। इसी दौरान कांग्रेस के कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता लीलाबाई को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर कलेक्टर कार्यालय से लेकर चले गए। इस पर अभ्यर्थी के पति भेरूलाल भील ने कांग्रेस नेता तरुण बाहेती पर अपहरण का आरोप लगाया। इसी दौरान तरुण बाहेती ने भी उपरोक्त आरोप को नकारते हुए कहा कि मेरे द्वारा अभ्यर्थी को नहीं ले जाया गया है और आनन-फानन में फोन लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुनः वार्ड क्रमांक 2 के अभ्यर्थी को तत्काल कलेक्टर कार्यालय लाया गया। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 2 के अभ्यर्थी ने अपना फार्म उठा लिया है। वहीं दोबारा जब अभ्यर्थी के पति भेरूलाल से बात की गई तो उसने कहा कि मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। हम लोगों ने अपनी स्वेच्छा से फॉर्म उठाया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस भी मौके पर पहुंची थीं। वीडियो खबर के लिए यूट्यूब पर AtoZ Neemuch को सब्सक्राइब करें।


 

Previous Post Next Post