नीमच। जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़ावदा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पिता घायल हो गया। दोनो मृतक लक्ष्मीपुरा मोरवन गांव के है । बताया जा रहा है कि एक पत्थर से भरे ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मां बेटे की मौत हो गई है। चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुरा गांव के निवासी मोरवन से आमलिया गांव मृत्यु भोज कार्यक्रम में जा रहे थे इसी दौरान मडावदा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार शिवलाल पिता खेमराज उम्र 20 साल और मुन्नी बाई पति खेमरज उम्र 40 बर्ष दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं मृतक के पिता खेमराज पिता भुआना बंजारा घायल हो गया है। जिनका उपचार सरवानिया महाराज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों मृतक को पीएम के लिए सो डायल की सहायता से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों मृतक के शव का परीक्षण कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
