1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

नूपुर शर्मा के बयान के बाद नीमच में मुस्लिम युवकों द्वारा निकाली जा रही थी रैली, पुलिस ने लिया एक्शन दो युवकों ने लगाई दौड़, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। नूपुर शर्मा के बयान के बाद पूरे देश में बवाल जारी है। मुस्लिम समाज के यूवक आज नीमच शहर में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए और उसके पोस्टर को सड़क पर चिपकाते हुए रैली निकाली जा रही थी। रैली फवारा चौक से शुरू हुई थी जो कलेक्ट्रेट कार्यालय जा रही थी इसी दौरान मेसी शोरूम चौराहे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रैली में शामिल युवकों को रोका गया और उनसे रैली को लेकर अनुमति मांगी गई। आचार संहिता को लेकर भी उन्हें समझाइए दी गई लेकिन जब वह नहीं माने तो सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया तो कई यूवक वहा से भागते नजर आए जिन्हें पुलिस ने पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ लगाई। गौरतलब है की नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिपण्णी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सी में हिंसा भड़की थी जिसके बाद देशभर में पुलिस अलर्ट पर है ऐसे में आज नीमच में भी जब बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथो में बैनर लिए सड़क पर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने फिर एक्शन लिया, पुलिस अधिकारियो का कहना है की चार लोगो को अनुमति थी ज्ञापन की लेकिन 50 से ज्यादा लोग इक्कठे हो गए ऐसे में कार्यवाही की है कुछ लोगो को हिरासत में लिया है बाकि लोगो को वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। रैली में शामिल और लोगों को हिरासत में लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दो वाहन भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए। विडीयो खबर देखने के लिए यूट्यूब पर AtoZ Neemuch को सब्सक्राइब करें।

Previous Post Next Post