1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

हिंदू संगठनों और सर्व हिन्दू समाज द्वारा फवारा चौक रोड बंद कर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

 


नीमच। शहर के उपनगर नीमच सिटी में हुए दो पक्षों में विवाद के बाद प्रशासन ने वहां मंगलवार को हनुमान जी की प्रतिमा हटा दि है जिसके चलते हिंदू संगठनों और सर्व हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर बीते कल विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर हिंदू संगठनों और सर्व समाज की एक बैठक संपन्न हुई थी जिसमें फवारा चौक पर हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया था। आज बुधवार को हिंदू संगठनों और सर्व समाज द्वारा चौक पर बीच रोड पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रशासन से मांग की गई है कि जिस स्थान से हनुमान जी की प्रतिमा हटाई गई है उसे वहीं पर पुनः स्थापित करने की मांग की जा रही है। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पारा चौकी शहर के प्रमुख चारों मार्ग को बंद कर दिया गया प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया है।  वही इस दौरान सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला तीनों थानों के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है। खबर लिखे जाने तक हिंदू संगठनों और सर्व समाज द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

Previous Post Next Post