1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पियर पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच पड़ताल, पढ़े पूरी ख़बर

 


नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंगलम रिसोर्ट के सामने वेयर हाउस पर गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के पश्चात शव को पीएम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों के पैनल में शव का परीक्षण किया गया तत्पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही पीहर पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट के साथ दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दि है। मृतिका की शादी करीब डेढ़ साल पहलेही हुई थी। सिटी थाना में पदस्थ एस आई असलम पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सिटी थाना क्षेत्र के मंगलम रिसोर्ट के सामने वेयर हाउस पर एक नवविवाहित महिला रवीना पति राहुल नाथ योगी निवासी लोठवास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी। महिला अपने पति के साथ वेयर हाउस के सोरटेक्स के पीछे बने कमरों में रहते थे और यहीं पर काम करते थे। मृतिका का पीएम करवाया गया है। महिला करीब सात आठ महीने की गर्भवती भी थी। और दिसंबर 2020 में इनकी शादी हुई थी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है पीयर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना की बात भी कही है इस पर भी जांच की जा रही है। मृतिका के बड़े पापा शिव नाथ योगी ने जानकारी दें तो बताया कि उनकी लड़की की शादी दिसंबर 2020 में की थी शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके घर से एक डेड लाख रूपए लाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इनके बीच में करीब 6 महीने से इसी को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते आज उसने यह कदम उठाकर आत्महत्या कर ली। शिवनाथ ने बताया कि वहां गर्भवती भी थी। 

Previous Post Next Post