नीमच। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना नीमच के हवाई पट्टी के नजदीक की है। जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में मौके पर ही आयुष गर्ग और अक्षय गर्ग निवासी सिद्धिविनायक कालोनी नीमच की मौत हो गई। जबकि सौरव अग्रवाल का गंभीर रूप से घायल है। जिसे राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज जारी है। वहीं एक अन्य कर सवार आकाश सोनी नामक युवक को मामूली चोट आई है। मृतक अप के युवकों के शव को नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है जहां आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
