नीमच। जिला प्रशासन के जनसंपर्क ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को एक राजनीतिक पोस्ट पर कमेंट किया गया। जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे राजनीतिक भी गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने ट्वीटर पर स्क्रीन शॉर्ट पोस्ट कई सवाल उठाए हैं। दरअसल यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास द्वारा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नकुल दुबे का कांग्रेस में आने को लेकर एक पोस्ट की गई थी जिस पर नीमच के जनसंपर्क अधिकारी की ऑफिशियल आईडी से एक कमेंट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती कांग्रेस एक डूबता जहाज है। इसमें योगी आदिनाथ हेजटेग भी लगाया गया ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि शासकीय पीआरओ की आईडी से यहां राजनीतिक पोस्ट की गई है और राजनीति को लेकर पर भद्दी टिप्पणी से कांग्रेस में एक बड़ा भूचाल सा आ गया है। इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस के दो नेताओं ने भी स्क्रीन शॉट को ट्वीटर पर पोस्ट किया है। जिसमें एक नेता योगेंद्र चंदेल ने सवाल करते हुए लिखा है कि यह मध्यप्रदेश के नीमच जिला प्रशासन का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट है जिसमें राजनीतिक पोस्ट की गई है वही दूसरे नेता विष्णु कांत ने लिखा है कि क्या एक अधिकारी हैंडल से पॉलिटिक कमेंट किए जा सकते हैं क्या यह सही है अधिकारियों को नेता नगरी के पक्षपात से दूर रहना चाहिए? अधिकारियों का पक्षपात घातक है? इधर उक्त मामले में जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि यहां पोस्ट मेरे या मेरे अधिनस्थ किसी भी कर्मचारी या विभाग द्वारा नहीं की गई है और इस घटना से उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। पीआरओ जगदीश मालवीय ने कहा की यह पोस्ट किसी की साजिश है। सरकारी आईडी से इस प्रकार की कोई भी पोस्ट हमारे द्वारा नहीं की जा सकती है यह एक जांच का विषय है की यह किसी ने स्क्रीनशॉट बनाकर वायरल किया है या फिर आईडी हैक हुई है। फ़िलहाल मेरे द्वारा मेरे उच्च अधिकारी कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा को भी अवगत कराया गया है और आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।