सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से मिली है। जिसे पुलिस ने रविवार रात्रि को दस्तयाब कर लिया है। लड़की भादवा माता से कैसे वहां पहुंची और इतने दिन वह कहां रह रही थी इसका खुलासा पुलिस प्रशासन द्वारा विस्तार से किया जाएगा।
ज्ञात हो कि नीमच जिला बंद के बाद शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया था जिसमें इसी माह में सफलता मिलने की संभावना जताई गई थी। 14 माह से लापता नेहा जोशी के मामले में पिता राकेश जोशी द्वारा कलेक्टर कार्यालय में 24 दिन से भूख हड़ताल की गई उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से वह स्वस्थ होने पर वह घर चला गया। लेकिन कई सामाजिक संगठन संगठन आगे आए और नेहा जोशी सहित कानून व्यवस्थाओं को लेकर संपूर्ण नीमच जिला बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार नेहा जोशी को ढूंढने के लिए मध्य प्रदेश राजस्थान में छापे मारे जा रहे थे इसी कड़ी में पुलिस द्वारा राजस्थान के प्रतापगढ़ में भी छापा मारा गया जहां से नया जोशी को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा उसे नीमच लाया गया है मामले में पुलिस द्वारा विस्तार से खुलासा किया जाएगा।
