1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

महिला ने दुपट्टे से बनाया फंदा और फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच।  जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के बुज गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। रामपुरा थाना प्रभारी गजेंद्र चौहान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रेखा बाई पति नानूराम कीर उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बुज बताया जा रहा है। महिला के 12 साल का बेटा भी है। महिला ने रात्रि में अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर रामपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।

Previous Post Next Post