1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

बहुचर्चित नेहा जोशी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा, नेहा जोशी को प्रतापगढ़ से किया दस्तयाब, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। बहुचर्चित नेहा जोशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेहा जोशी को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले दस्तयाब किया है। 14 माह से लापता नेहा जोशी ने प्रतापगढ के एक यूवक से शादी कर ली और उसके 2 माह की एक बालिका भी है। नेहा जोशी ने बताया की अपने घर वालों से प्रताड़ित होकर वह घर से चली गई थी।   पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा द्वारा रविवार को कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने बताया कि बहुचर्चित नेहा जोशी के मामले में पुलिस को नेहा जोशी को दस्तयाब करने में सफलता मिली है नेहा जोशी को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से दस्तयाब किया गया। वह अपने घर वालों से प्रताड़ित होकर अपने साथियों के साथ भादवा माता गई थी उसके बाद एक परिवार के भादवा माता में संपर्क में आई जिसके बाद वह उनके साथ प्रतापगढ़ चली गई करीब वहां एक माह तक रहने के बाद वही के राजपूत परिवार हेमंत सिसोदिया में शादी कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह अपने परिवार वालों से इतनी प्रताड़ित थी कि उसे अपने पिता के कार्यवाही नही होने पर भोपाल जाने की सूचना मिलने के बाद भी वह सामने नहीं आई। फिलहाल वो प्रतापगढ के परिवार के साथ खुश है और पूछताछ के दौरान उसने अपने नए दांपत्य जीवन में रहने की ही बात कही है। वहीं जब नेहा जोशी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि मैं भादवा माता में 2 दिन रुकी जा मेरा संपर्क प्रतापगढ़ के राजपुत परिवार से हुआ। जिसके बाद मैं उनके साथ प्रतापगढ़ चली गई जहां एक महीना रहने के पश्चात मैंने स्वयं अपनी इच्छा से हेमंत सिसोदिया से शादी करी। मैं अब अपने पति हेमंत सिसोदिया के साथ ही रहना चाहती हूं। में अपने पिता के घर नही जाना चाहती हूं क्योंकि मेरे अंकल महेश जोशी और आंटी ने मुझे जबरन शादी के लिए बहुत प्रताड़ित किया है। मेरे साथ आए दिन मारपीट की जाती थीं। इसलिए मैं घर छोड़ कर आ गई। 


Previous Post Next Post