गौरतलब है कि, बीती दिनांक 26.03.2022 को स्वर्णिम पिता महेन्द्र सोनी (26) नि. घाटी मोहल्ला मनासा ने रिपोर्ट किया कि उसकी चोपडगट्टा स्थित राधिका ज्वेलर्स दुकान पर दिनांक 25.3.2022 को दिन मे ढाई बजे एक व्यक्ति औऱ दो महिलाये बिना नंबर की मोटर सायकिल से आये औऱ आभुषण खऱीदने के बहाने एक जोडी झुमकी सोने की कान की कीमती 35 हजार रुपये की चोरी कर ले गये। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था।
सफलता में विशेष योगदान-
उक्त चोरी में सीसीटीवी फुटेज के कारण ही यह चोरी ट्रेस की जा सकी। सीसीटीवी फुटेज के कारण ही मनासा मे शगुन गार्डन शादी समारोह से हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी मे भी बदमाशो का पता लगाकर जो सोने और डायमंड के आभुषण चोरी गये थे, उनकी को जब्त करने मे सफलता मिली। नीमच पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो औऱ दुकानदारो से अपनी दुकानो पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी केमरे लगाने की अपील करता है। ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसमे पुलिस को जानकारी मिल सके, और बदमाशो का पता लगाया जा सके ।
