1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

सिटी थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना, यूवक ने अपनी पत्नी और ससुर के ऊपर किए चाकू से ताबतोड हमले, दोनों गंभीर घायल, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दूल्हाखेड़ा गांव के निवासी एक महिला और उसके पिता को आपसी विवाद के चलते चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को साथ कार्य करने वाले और समीप के ही रहवासियों द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू मेघवाल पति देवेंद्र मेघवाल उम्र 35 वर्ष, मागीलाल मेघवाल पिता नंदलाला उम्र 70 वर्ष निवासी दूलाखेड़ा पर अपने ही दामाद देवेंद्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें साथ ही कार्य करने वाले लोगों और रहवासियों की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची और घायलों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घायलो के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सिंह द्वारा शराब पीकर आए दिन लड़ाई झगड़े करता हैं इसी के चलते हम सोनू को देवेंद्र के साथ नहीं भेज रहे थे इसी को लेकर आज वह शराब पीकर आया और सोनू के और सोनू के पिता मांगीलाल मेघवाल पर चाकू से वार कर कर जान से मारने की कोशिश की है। 


Previous Post Next Post