निम्बाहेड़ा। नीमच के समीप स्थित राजस्थान के केसूंदा ग्राम में युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्रतापगढ़ एसपी डॉक्टर अमृता दोहन के निर्देश में नीमच निवासी एक आरोपी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2022 को बुधवार को विकास प्रजापत पिता श्यामलाल प्रजापत निवासी केसूंदा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी छोटीसादडी लाया गया था। जहां थानाधिकारी छोटीसादडी मय पुलिस जाप्ता के साथ पहुंचे और घायल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन गंभीर घायल होने पर वह बयान दर्ज नहीं करा सका और उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। इसके बाद सीएचसी छोटीसादड़ी पर प्रार्थी घनश्याम पिता नारायण आंजना उम्र 33 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 अप्रैल को विकास प्रजापत पिता श्यामलाल प्रजापत को अभियुक्त अरविंद पिता भंवरलाल आंजना निवासी केसूंदा, जसपाल पिता भंवरलाल आंजना निवासी केसूंदा, शिवलाल पिता बसंतीलाल भील निवासी गांधी नगर चितौड़गढ़ हालमुकाम केसूंदा व मोहित पिता अजय मालव जाति मराठा उम्र 27 साल निवासी बंगला नम्बर 19 सीआरपीएफ रोड नीमच हाल मुकाम बाग पीपलिया हवाई पट्टी के पास थाना बघाना नीमच मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर अमर सिंह आंजना पिता रामलाल आंजना के नोहरे पर ले गए थे। जहां इन्होंने विकास के साथ मारपीट की। जिससे विकास के सिर व पैरों पर गंभीर चोटे आई और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे कार से हॉस्पिटल छोटीसादड़ी लाया गया। इस पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 307, 34 भादस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया। इस दौरान ही उदयपुर में इलाजरत विकास की मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस ने धारा 302 भादस का इजाफा किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त अरविंद पिता भंवरलाल आंजना निवासी केसूंदा, जसपाल पिता भवरलाल आंजना निवासी केसूंदा, शिवलाल पिता बसंती लाल भील निवासी गांधी नगर चितोडगढ हालमुकाम केसूंदा एवं मोहित पिता अजय मालव जाति मराठा उम्र 27 साल निवासी बंगला नम्बर 19 सीआरपीएफ रोड नीमच थाना नीमच केन्ट हाल मुकाम बाग पीपलिया हवाई पट्टी के पास थाना बघाना नीमच मप्र को कस्बा छोटीसादडी से गिरफ्तार किया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों से घटना कारित करने के उद्देश्यों के बारे में अनुसंधान जारी है।