घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.04.22 को फरियादी अनिल गोपावत नि बंगला न 35 नीमच ने रिपोर्ट किया की मैं उपरोक्त पते पर रहता हूं। स्पेन्टा पेट्रोल पम्प बड़ी पुलिया के पास आदिनाथ जिनालय एवं दादावाडी ट्रस्ट का जैन मंदिर स्थित है जिसमें में अध्यक्ष हूं तथा जयवन्त जी जैन सचिव के रूप में पदस्थ है। तथा मंदिर पर पूजा पाठ के लिए पुजारी कैलाश जी शर्मा नि.इन्द्रानगर नीमचसिटी को रख रखा है। जो दिनांक 6.04.22 को शाम पूजा कर रात्रि 8:00 बजे मंदिर का ताला लगा कर घर चला गया था जो दिनांक 07.04.22 को सुबह 07.00 बजे करीब पुजारी कैलाश जी शर्मा का मोबाईल फोन मेरे पास आया और उन्होंने बताया कि मंदिर के ताले टुटे हुए है व दानपेटी के ताले टुटे हुऐ व 01 आहुजा कम्पनी का एम्पलिफायर तथा 02 एम.प्लस कम्पनी के स्पीकर नहीं है, जो व फिर मैंने फोन लगाकर सभी ट्रस्टीयो को घटना की जानकारी दी फिर मंदिर पर मैंने और जयवन्त जी जैन तथा अन्य पदाधिकारीयों द्वारा मंदिर पर जाकर देखा मंदिर का ताला दुआ हुआ था तथा दोनो दानपेटियों के ताले टुटे हुए थे, कुल 50,000 रुपये करीब का सामन चोरी हुआ है, बाद हमने आसपास सामान की व आरोपी की तलाश कि नहीं। मिले। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया
शहर में जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा गंभीरता से लिया जाकर थाना प्रभारी नीमच कैट को अज्ञात आरोपियों की पहचान कर जैन मंदिर चोरी के प्रकरण को शीघ्र ट्रेस करने संबंधी निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा जैन मंदिर चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये तथा जैन मंदिर एवं उसके आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को वीडियो फुटेज का अध्ययन किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जैन मंदिर चोरी की वारदात में शामिल 01 व्यक्ति उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करते जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया गया तथा चोरी का माल अपने घर में होना बताया आरोपी की निशादेही से बरामद किया गया।
जप्त सामग्री- 01 आहुजा कम्पनी का एम्पलिफायर तथा 02 एम. प्लस कम्पनी के स्पीकर व 5400 नगदी चिल्लर लगभग 50,000 से ज्यादा का मनुका जप्त किया गिरफ्तार आरोपी कन्हैया उर्फ कान्हा यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 27 साल नि बिहार गंज नीमच
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सारवान, सउनि कैलाश कुमरे सउनि कैलाश सोलंकी, प्रआर नीरज प्रधान, प्र आर अजित सिंह प्रआर. आदित्य गौड़.. आर. लक्की शुक्ला, आर अजात शत्रु आर प्रियांक सराहनीय योगदान रहा। राराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वार टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है
