1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

मनासा पुलिस ने की कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते मोटर साइकिल सहीत दो युवक गिरफ्तार


मनासा। पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच सुरज कुमार वर्मा, द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने हैतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन व एसडीओपी महोदय मनासा संजिव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा की टीम द्वारा 17 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते दो आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।ना

थाना मनासा के सउनि० आनंद निषाद को उनके मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त प्राप्त हुई कि 01 राहुल उर्फ भोण्डा पिता बाबुलाल दायमा बंजारा निवासी बडा किरपुरिया थाना मनासा, 02 सुरेश पिता पुनामाराम खिचड विश्नोई निवासी नेडी नाडी धोरीमान बाडमेर राज को मोटर सायकल टीवीएस एमपी 44 एमपी 0461 पर काले बेग में अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा रखकर हासपुर फंटे होकर राजस्थान तरफ जाने वाले है सूचना पर हासपुर फंटा मनासा पर कार्यवाही करते हुए एक काले रंग के बेग में 17 किलो मादक पदार्थ जप्त किया जाकर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल भी जप्त की गयी है। इस सराहनीय कार्य में सउनि आनंद निषाद, प्रआर लालसिंह, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर धर्मेन्द्रसिह, आर तेजसिह, आर अनील धाकड, आर पंकज राठौर, सैनिक घनश्याम राठोड का सराहनीय योगदान रहा है।

Previous Post Next Post