नीमच। भारतीय किसान संघ नीमच द्वारा आज वर्ष 2020 एवं रबी 2020-21 की फसल बीमा राशि वितरण की शार्ट फॉल रिपोर्ट प्रदान करने को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा। वही कलेक्टर कार्यालय चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए बीमा कंपनी का पुतला भी फूका। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के किसानों कि 12 फरवरी 2022 को खरीफ , रबी 2020-21 की फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र किसानों के खाते में राशि आंतरिक की गई। लेकिन आज तक किसानों के खाते में उनके पटवारी हल्के में हुए नुकसान का अनुपात में बहुत ही कम राशि बीमा कंपनी द्वारा डाली गई है या कई किसानों को डाली ही नहीं गई है। कहीं-कहीं तो एक ही पटवारी हल्के में प्रत्येक सर अलग-अलग राशि बीमा कंपनी द्वारा डाली जा रही है इससे यह प्रतीत होता है कि बीमा कंपनी ने फसल बीमा राशि वितरण करने में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचलन मार्गदर्शिका के नियमों को ताक में रखकर अनियमितता बरती है। वही जिले में किसी भी तहसील को पटवारी हल्के और शार्ट फॉल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है इसलिए जिले के किसानों मैं फसल बीमा दावा राशि को लेकर संबंधित बीमा कंपनी और सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से पूरे जिले की शार्ट पोल रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की गई है। 7 दिनों में संबंधित बीमा कंपनी द्वारा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ नीमच की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित कई किसान मौजूद रहे।
