नीमच। शहर के स्कीम नंबर 9 में सोमवर को एक मकान तोड़ते समय हादसा हो गया। एक यूवक के उपर छत की पट्टी गिर गई। जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार रवि पिता प्रेमचंद शर्मा उम्र 25 वर्ष जाति सुथार निवासी स्कीम नंबर 9 अपने ही मकान की छत तोड़ रहा था। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और छत की पट्टी युवक के ऊपर आ गिरी। यूवक गंभीर घायल हो गया। तत्काल परीजन गम्भीर हालत में उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। युवक के शव को पीएम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। मगंलवार को शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय में परिजनों भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि युवा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बनवा रहा था। मकान काफी पुराना होने के चलते यह हादसा हो गया।