नीमच। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंग तेरस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान नीमच कृषि उपज मंडी में व्यापारी द्वारा एक गैर भी निकाली गई जिसमें डोल और डीजे की थाप पर नीमच कृषि उपज मंडी के व्यापारी नाचते थिरकते नजर आए। साथ ही मंडी परिसर में व्यापारी संगठन द्वारा गैर भी निकाली गई। इस दौरान दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक मंडी में नीलामी का कार्य भी बंद रहा। व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य नवल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष व्यापारी संगठन द्वारा तेरस की रंगारंग गेर निकाली जाती है इस बार भी व्यापारियों ने मंडी परिसर में गैर निकाल कर एक दूसरे को तेरस की शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए ढोल और डीजे की थाप पर जमकर नृत्य किया है।

