1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

महू रोड़ पर बाइक और टैंपू में हुई भिड़त, बाइक सवार गंभीर घायल


नीमच। महू रोड स्थित कब्रिस्तान के सामने, बर्फ फैक्ट्री के पास बाइक और टेंपू में शुक्रवार को जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव लाच्छ लख्मी निवासी गोविंद पिता विनोद माली किसी कार्य से नीमच आ रहा था इसी दौरान कब्रिस्तान के सामने बर्फ फैक्ट्री के पास टेंपो और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार गोविंद माली गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया।  बताया जा रहा है घायल के सर में गम्भीर चोट आई है। फ़िलहाल घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। 

Previous Post Next Post