नीमच। कलेक्टर कार्यालय के सामने आज शुक्रवार को 1 बजे के करीब ट्रक और स्कूटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई थी उसके बाद शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे स्कीम नंबर 36 के रहवासियों द्वारा कलेक्टर चौराहा पर जाम लगाकर ट्रकों की आवाजाही बंद कर दी। जैसे ही जाम की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को मिली तो मौके पर ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी मोहन भर्रावत, इस्पेक्टर गोपाल जाधोंन और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। और रहवासियों को समझाइश देने लगे। इस दौरान रहवासी भड़क उठे और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रकों वालों से अवैध वसूली करने के आरोपी लगाएं। जाम के दौरान ट्रकों की आवाजाही पुरी तरह से बंद कर दी। और एक भी ट्रक को कलेक्टर चौराहे से शहर में नाही शहर से बाहर प्रवेश करने दिया।
रहवासियों का कहना है कि गोमाबाई चौराहा शहर का व्यस्तम चौराहा है। फिर भी यहां एक भी ट्रेफिक पुलिस कर्मी नही है और जब सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहती है तो यहां वाहन शहर में प्रवेश कैसे करते हैं। जब सड़क हादसा होता है तब ही ट्रैफिक पुलिस की आंखें खुलती है। ट्रकों की आवाजाही से आज शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय चौराहे के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। वही यातायात प्रभारी मोहन भर्रावत ने रहवासियों के सामने यातायात कर्मियों की संख्या कम होने बात कही। खबर लिखे जाने तक मौके पर जाम जारी है।

