1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

कलेक्टर कार्यालय के सामने हुआ भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, पढ़े पूरी ख़बर

 


नीमच। कलेक्टर कार्यालय के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। यह हादसा कलेक्टर कार्यालय के सामने हुआ है। जिसमें एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिला सास-बहू को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सांस की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर क्राउन सिटी निवासी सास बहू कलेक्टर कार्यालय से रजिस्ट्री करवा कर बाहर निकल रही थीं। इस दौरान एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सो डायल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जिसमें डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया है। हादसे में आरती भटनागर पति स्वर्गीय नवीन भटनागर 45 जाती कायस्क घायल हो गई है तो वही घायल की सांस सरोज पति स्वर्गीय प्रकाश बहादुर भटनागर उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई है। वही बताया जा रहा है कि ट्रक सवार व्यक्ति ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। 


Previous Post Next Post