नीमच। गुप्ता हॉस्पिटल के समीप स्थित एक ट्रैक्टर की वर्कशॉप में शुक्रवार की रात्रि में भीषण आग लग गई। सूचना पर तत्काल मौके पर नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड पहुंची और आप पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह आग गुप्ता हॉस्पिटल की पुलिया के समीप स्थित हरीश ट्रैक्टर गैरेज में लगी है। आग लगने से कार सहित सामान जलकर खाक हो गया। आंख की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान वर्कशॉप में करंट भी फैल गया था जिसके बाद विद्युत विभाग की सहायता से विद्युत को बंद कराया गया और फिर फायर ब्रिगेड की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि यहां ट्रैक्टर गैरेज कराडिया महाराज निवासी हरीश लोहार का है जो रोजाना की तरह अपना काम कर वर्कशॉप बंद कर निकले थे उसके बाद रात्रि में अचानक आग लग गई जिसमें वर्कशॉप में रखी कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया है। और दुकान में रखा अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका पता नहीं चल पाया है।

