1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

पानी के हौद में गिरने से 8 वर्षीय मासुम बालिका की मौत


 नीमच । मनासा थाना क्षेत्र के बनी ग्राम में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां पानी के हौद में गिरने से 8 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालिका का नाम आरुषि पिता यशवंत मेघवाल उम्र 8 साल निवासी बनी बताया जा रहा है। दोपहर के समय बालिका घर में बने हुए पानी के हौद में गिर गई। जिससे पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई। मनासा पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा। वहीं मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post