देश प्रदेश के साथ नीमच में PFI के पदाधिकारियों पर कार्रवाई, चार को पुलिस ने उठाया, की जा रही पूछताछ, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। देश में PFI के अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस और अन्य टीमें लगातार कार्रवाईया कर रही है। इसी कड़ी में नीमच जिले में भी पुलिस ने एक कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमें पीएफआई के चार सदस्यों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है और इनके मोबाइल और अन्य दस्तावेजों को भी पुलिस ने बरामद किया है। जिनकी भी छानबीन की जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि देश प्रदेश में पीएफआई पर जो कार्रवाई की जा रही है इसके तहत नीमच में भी पीएफआई के पदाधिकारियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए लेकर आई है। जिसमें तीन पीएफआई के सदस्य मनासा के हैं तो वह एक नीमच का है। जिनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वही आपको बता दें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर देश में अलग अलग ठिकानों पर कार्यवाही कर जिन्हे गिरफ्तार किया है उनके पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए जिसमें इसमें पीएफआई के मिशन 2047 का भी खुलासा हुआ है। अगले 25 साल में भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश है। बीते कुछ महीनों में हुई कई सांप्रदायिक हिंसाओं में पीएफआई का नाम आ चुका है। इसकी जांच जारी है। पीएफआई को अभी तक देश में प्रतिबंधित नहीं किया गया है।