नीमच में 25 दिन में पैसा डबल करने की आई स्कीम, फिर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, एसपी कार्यालय पहुंचकर लोगो ने लगाई राशी दिलाने की गुहार, पढ़े पूरी खबर
byHARISH MEENA—
नीमच। जिले में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नीमच के सैकड़ों लोगों ने आरजीपीएल कंपनी में 25 दिन में पैसा डबल करने के की स्कीम पर पैसा लगाया जिसके बाद 5 महीने बाद ही करोड़ों रुपए लेकर कंपनी फरार हो गई है बड़ी संख्या में पैसा लगाने वाले लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर पैसा दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि हम सभी नीमच के निवासी हैं हमसे एक कम्पनी RGPL (रजिता गार्नर प्रा. लि.) जिसका रजिस्ट्रेशन कमांक 78451 है जिसने करोडो रूपये की धोखाधडी की है जिसका मुख्य आरोपी सिद्वार्थ चौधरी पिता राजेन्द्र चौधरी निवासी जोधपुर राजस्थान द्वारा पुर्ण सुनियोनित तरिके से कम्पनी बनाकर करोडो रूपये की धोखाधडी कारित की है आरोपी ने अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर व अपने परिवार के लोगो के साथ मिलकर उक्त धोखाधडी को अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने नीमच जिले में रहने वाले आरोपी मोनिका शर्मा पिता विक्रम शर्मा नीमच व आरोपी बलजीत पति नामालुम द्वारा कम्पनी मे इन्वेस्टमेन्ट करने के नाम पर बेवकुफ बनाया जिसमे आरोपीगणो ने 25000/ अक्षरे पच्चीस हजार रूपये पर 1 माह मे मुनाफा 10,000/- अक्षरे दस हजार रूपये देने का कहकर लोगो के साथ कुल 1,65,00000/- अक्षरे एक करोड पेसठ लाख रूपये लगभग की धोखाधडी कारित की है यह लोग तो वह लोग है जो हम एक दुसरे को जानते है कई लोग तो अभी भी ऐसे है जिनको कम्पनी की जानकारी नहीं है उक्त मुख्य आरोपी सिद्वार्थ चौधरी द्वारा अपने अलग-अलग बैक खातो मे अपने सहयोगी आरोपीगणों के साथ मिलकर फाड कम्पनी मे इन्वेन्टमेन्ट करने का लालच देकर लोगों के साथ धोखाधडी कारित की है आरोपी के अन्य सहयोगी में मोनिका शर्मा की बहन सोनिका गोड सेक्टर नं. 9 गिरिजा व्यास पेट्रोल पम्प के पीछे सविना उदयपुर राज है। जो कि सिद्वार्थ चौधरी की करिबी है जो कि मुख्य आरोपी सिद्वार्थ चौधरी के साथ मिटींग करने नीमच आती थीं जो कि नीमच मे रहने वाली मोनिका शर्मा की बहन है। मुख्य आरोपी ने उक्त करोडो रूपये की ढगी मे अपने परिवार के सदस्यों को भी सम्मिलित रखा आरोपी ने अपनी पत्नि अनिता चौधरी पुत्र धननजय चौधरी, पुत्र तीपेन्द्र चौधर द्वारा एवम पार्टनर खुशाल पटेल व प्रवीण राठौर मो ने ग्रुप बनाकर लोगो को कम्पनी मे इन्वेन्टमेन्ट कर अधिक मुनाफे का लालच देकर ढगी की है परिवार के लोगो द्वारा मुख्य आरोपी का साथ दिया गया है इस प्रकार उक्त आरोपीगणों ने नीमच जिले के आमजनो की मेहनत पसीने की कमाई को ढगी कर हड़प लिया गया है। ज्ञापन में बताया गया की नीमच जिले के साथ -साथ कई राज्यो मे धोखाधडी कारित की है जब आरोपीगणो ने नीमच जिले में ही करोडो रूपये की धोखाधडी कारित की है तो अन्य राज्यो मे इन आरोपीगणों ने कितनी करोडो अरबो रूपये की धोखाधडी कारित की होगी। ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग के साथी धोखाधड़ी की गई राशि को जब तक कर दिलवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय अनिल दीवान, सचिन जैन, अमजद खॉन, सुनिल दीवान, किशोर अजमेरा, समरथ साहु, पालाश पोडरेस, तसनीम, किशोर सुराह, कमल कुमार, राजेन्द्र प्रजापति, राजा खॉन, राधे सुराह, फातेमा, जैनब, निशरीन, फरीदा, मंसूर जी, कंचन लोकेश, मनोज शर्मा, प्रिती जैन, मौजूद रहे हैं।