1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

बंगला नंबर 32 के रहवासी क्षेत्र में संचालित कारखाने को लेकर रहवासियों में रोष, विरोध जताते हुए कारखाना बंद करवाने की मांग की, पढ़े पूरी खबर


नीमच।  शहर के वीर पार्क रोड पर स्थित बंगला नंबर 32 में एक कारखाना संचालित है।  जिसको लेकर रहवासियों में काफी रोष है। उनके द्वारा विरोध जताते हुए राहवासी क्षेत्र से यह कारखाना बंद करवाने की मांग की गई है। रहवासियों का कहना है कि कारखाना सुपर डीलक्स नामक दुकान के संचालक शकीर हुसैन ने खोल रखा है।  जिसमे अलमारी बनाने का कार्य किया जाता है।  यहां दिनभर शोर-शराबा होता है। कारखाने में लोहे काटने की कई मशीनें लगी हुई है। बच्चों की पढ़ाई भी डिस्टर्ब होती है। वाहन आने जाने के चलते यहां पर बच्चे खेल भी नहीं पाते हैं।  कलर का कार्य भी यही किया जाता है। जो हवा के साथ उड़ कर आता है जिसे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। कारखाना संचालक से जब बातचीत की जाती है तो वह विवाद करने लगता है। जब कारखाना शुरू किया गया था तब रहवासियों ने विरोध किया तब कारखाना संचालक ने कहा था कि वह केवल को गोदाम के रूप में प्रयोग में लेगा।  लेकिन धीरे-धीरे उसे कारखाना के रूप में तब्दील कर दिया गया। यहां पर अलमारी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई। 

गुरुवार को भी कारखाना संचालक से बातचीत की गई तो उसने कहा कि तुमसे जो हो वह कर लेना। इसी को लेकर रहवासियों ने कारखाने के बाहर विरोध जताया है इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कारखाने संचालक को थाने पर बुलाया गया। रहवासियों ने कैंट थाने पर एक आवेदन भी दिया है और यह कारखाना बंद करवाने की मांग की है। 

Previous Post Next Post