1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

विश्व हिंदू परिषद द्वारा मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस, निकाली मशाल यात्रा, भारत को अखंड करने का लिया संकल्प, पढ़े पुरी खबर


नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान बारादरी से मशाल यात्रा भी निकाली गई है जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बारादरी पर संपन्न हुई है। मजाल यात्रा में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं जो हाथों में मशाल लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे देशभक्ति नारे लगाते हुए भारत को अखंड करने का संकल्प दोहराते हुए मशाल यात्रा में चल रहे थे।


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अर्चक पुरोहित निर्मल देव नरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 14 अगस्त को हर वर्ष जो भारत खंडित हुआ है उसे अखंड करने का संकल्प लेते हुए अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। अखंड भारत संकल्प दिवस की यात्रा जब से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की स्थापना हुई है तब से नीमच शहर में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में यह मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई है जो अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी से शुरू होकर श्री राम चौक घंटाघर  जाजू बिल्डिंग पुस्तक बाजार भारत माता चौराहा कमल चौक फवारा चौक होते हुए पुनः बारादरी पहुंचकर संपन्न हुई है। अखंड भारत संकल्प दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को भारत को अखंड करने का संकल्प दिलाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारि और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। 

Previous Post Next Post