1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

नीमच सिटी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। शहर के उपनगर नीमच सिटी के अंतर्गत आने वाले यादव मंडी में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना रविवार सोमवार के मध्य रात्रि की है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया गया। जहां सोमवार सुबह मृतक के शव का परीक्षण कर शव परिजनों को सौंपा गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चंदन पिता जगदीश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी नीमच सिटी यादव मंडी ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिसे परिजनों द्वारा रात 1:30 बजे मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। सिटी पुलिस जाच अधिकारी रामविलास सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन ने अपने ही घर में रात्री फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मौके का पंचनामा भी बनाया गया है फिलहाल उक्त मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ की गई है।



Previous Post Next Post