नीमच सिटी में टैंक में गिरने से बालक की मौत, कल से बालक था लापता, पढ़े पूरी ख़बर
byHARISH MEENA—
नीमच सिटी। रामपुरा दरवाजा बस्ती नीमच सिटी में रहने वाले 17 वर्षीय युवक निखिल पिता मनोज खरे की निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बालक मंदबुद्धि होकर कल से ही लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी कल ही। आज प्रातः रामपुरा दरवाजा स्थित एक मकान के टैंक में गिरा पाया गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। शव कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। उक्त बालक हंसमुख मिलनसार था पूरे क्षेत्र में घूमता रहता था। अचानक हुई हादसे में उसकी मौत से परिजनों सहित पूरे मोहल्ले वासी भी स्तब्ध हैं।