नदी में बहे सुंडी गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालक का 8 किलो मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, पढ़े पूरी ख़बर
byHARISH MEENA—
नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम सुंडी निवासी एक 7 वर्षीय मासूम बालक सोमवार को नदी में बह गया था जिसका शव आज बुधवार को सुंडी गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर अरनिया गांव के समीप नदी किनारे झाड़ियों में मिला है। बता दे की सुंडी गांव निवासी पंकज पिता अनिल उम्र 7 वर्ष अपने साथियों के साथ सोमवार को अपने साथियों के साथ उफनती नदी को देखने गया था। इसी दौरान उसकी चप्पल बहने लगीं। जिसे पकड़ने के दौरान वह नदी में गिर गया। इसके बाद नदी में गिरने की सूचना उसके साथियों द्वारा आसपास मौजूद लोगों को दी गई। उसे पानी से निकालने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पानी में छलांग लगाई गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद शासन प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमली मौके पर पहुंची। बालक को खोजने के लिए रेस्क्यु अभियान चलाया गया। 2 दिन चले रेस्क्यू अभियान के दौरान भी वह नहीं मिल पाया इसके बाद आज तीसरे दिन बालक का शव सुंडी गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर अरनिया गांव के समीप नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम, मनासा थाना प्रभारी एसडीओपी, नायब तहसीलदार सहित एसडीआरएफ की टीम मौका स्थल पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहां पर शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।