1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

बघाना पुलिस को मिली एक ओर सफलता, आरोपी को अवैध हथियार देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा व एस. एस. कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के निर्देशन एवं थाना बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व में लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 18.08.2022 को सूचना के आधार पर आरोपी प्रिंस उर्फ जानु पिता मुरारीलाल शर्मा के कब्जे से एक पिस्टल मय एक जिन्दा कारतुस जप्त किया गया था। उक्त आरोपी से जप्त शुदा पिस्टल के सम्बन्ध मे पुछताछ करते अपने साथी अभिषेक राठी पिता उम्मेद सिंह राठी जाति जाट नि. गोकुल धाम कालोनी बघाना से लाना बताया गया था जिसकी तलाव उसके निवास पर करते नही मिला था। थाना बघाना के उनि विपिन मसिह को सूचना प्राप्त हुई की अभिषेक राठी पिता उम्मेद सिंह राठी जाति जाट नि. गोकुल धाम कालोनी बघाना का ग्राम लेवडा बजरंग बली के मंदिर के पास तिराहा पर बैठा है जिसकी घेराबंदी कर पकडते उसके पास एक और पिस्टल तथा एक कारतुस मिला जिसे जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ मे अपराध कायम कर आरोपी ने जप्त ख़ुदा पिस्टल तथा अपने साथी प्रिंस उर्फ जानु पिता मरारीलाल शर्मा को उपलब्ध कराई पिस्टल किससे प्राप्त की गई के सम्बन्ध मे पुछताछ जारी हैं। उक्त कार्यवाही में, उनि विपिन मसिह आर अल्पेश बैरागी, आर. मधुसुदन बैरागी आदी थाना बघाना की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post