1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता संपन्न, चौथ खेड़ा की टीम ने फोड़ी मटकी, जीता 16 हजार रुपए से भी अधिक का पुरुस्कार, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जन्माष्टमी के अवसर स्थापना दिवस मनाया गया है प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पिरामिड आधार पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।विहिप द्वारा मटकी को लगभग 25 फीट की ऊंचाई पर बांधा गया था और निर्धारित संख्या में गोविंदाओं की टोली द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता जितने वाली टोली को विहिप द्वरा 11 हजार की राशि इनाम स्वरूप रखी गई थी। शुक्रवार शाम लगभग 8:00 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें गोविंदा की कई टोलियों ने भाग लिया वही इनाम की राशि भी बढ़कर 16 हजार तक पहुंच गई थी रात 10:15 पर चौथ खेड़ा के गोविंदाओं की टीम ने मटकी फोड़ी। जिस पर विहिप द्वारा विजेता टीम को 16 हजार 200 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में विशेष रूप से प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अर्चक पुरोहित निर्मल देव नरेला व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार उपस्थित थे आयोजन का संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने किया एव आभार प्रखंड मंत्री कपिल बैरागी ने माना।

Previous Post Next Post