1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

नया गांव बॉर्डर पर अवैध वसूली के लिए लगाए गए बैरिकेड से हुआ सड़क हादसा

 


नीमच। जिले के ग्राम नयागांव बार्डर पर बेरियर कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली के लिए, मेन रोड पर अस्थाई बेरिकेड लगाए गए हैं। जिनके कारण बिती रात एक पिकअप वाहर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें चालक को भी चोट आई है। पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें काफी नुकसान भी हुआ है। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्की शर्मा नयागांव ने बताया कि नयागांव बार्डर पर वाहनों से अवैध वसूली की जाती है। जिसके लिए बेरियर के कर्मचारियों ने मेन रोड पर ही संकरे बेरिकेड लगा रखे हैं, जिससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी आती है। इस संबंध में कई बार संबंधितों को अवगत भी कराया गया। लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार भी नहीं है। इसी कड़ी में बुधवार रात एक पिकअप क्रमांक एमपी-44-जीए-1535 नीमच की ओर से आ रही थी और निम्बाहेड़ा की ओर जा रही थी। पिकअप ने टोल टैक्स को पार किया और आगे मैन रोड पर लगे बेरिकेड से बचने के में रोड के किराने खेड़े एक पेड़ से टकरा गई पिकअप में लहुसन भरा हुआ था। पेड़ से टकराने से पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक को भी गंभीर चोट आई। जिसे लोगों की मदद से अस्पताल ले आया गया। दुर्घटना के बाद बेरियर के कर्मचारियों ने अवैध वसूली के लिए लगाए बेरिकेड को हटा लिया गया, लेकिन इनके द्वारा पुनः इन बेरिकेड को लगाया दिया जाएगा। नगर वासियों ने मांग की है कि मेन रोड पर बेरिकेड नहीं लगाए जाए इनसे हमेशा ही दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। मामले में यदि सुनवाई नहीं की गई तो इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।

Previous Post Next Post