नीमच। जहां एक ओर इस कलयुगी दौर में भाई-भाई का नहीं होता वही नीमच जिले के एक भाई ने अपने भाई के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। यह मामला मनासा थाना अंतर्गत आने वाले रायसिंह पुरा गांव का है। दरसल रायसिंह पूरा गांव के रहने वाले दो भाई खेत पर काम कर रहे थे इसी दौरान एक छोटे भाई को सांप ने काट लिया। तो दूसरे भाई ने अपनी जान दांव पर लगाकर मुंह से सांप का जहर निकालकर भाई की जान बचाई है मिली जानकारी अनुसार पदम सिंह पिता मनोहर सिंह उम्र 22 वर्ष को खेत पर कार्य करने के दौरान एक सांप ने पैर पर काट लिया। समीप ही मनोहर सिंह का भाई तूफान सिंह भी खेत में कार्य कर रहा था। जिसको मनोहर सिंह ने सांप काटने की बात कही। फिर मौके पर ही तूफ़ान सिंह ने मनोहर सिंह के पैर पर रूमाल बांध दिया और सांप के काटने वाले स्थान को अपने मुंह से सांप के विष को चुग लिया। अब दोनों ही स्वस्थ है। और जिला चिकित्सालय में उपाचरत है। तूफ़ान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम दोनो भाई खेत पर कार्य कर रहे थे उसी दौरान मेरे छोटे भाई को एक सांप ने काट लिया। और गेहूं में घुस गया। जैसे ही मुझे मेरे भाई ने घटना की जानकारी दी तो मैने उसके पैर को पर रूमाल बांध दिया। और अपने मुंह से जहर निकला। उसके बाद मुझे उल्टियां हुई और चक्कर आने लगे। फिर मैने मेरे एक और भाई को फोन लगाया। वह खेत पर पहुंचा। और छोटे भाई को लेकर अस्पताल आया। उसके बाद में और मेरा भाई दोनो स्वस्थ है।