नीमच। नया गांव में शुक्रवार शनिवार की रात्रि में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक सेंट्रो कार MP 04 CB 3666 असंतुलित होकर डिवाइडर कूद कर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही एक युवक को गंभीर घायल हुआ है । जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार नागदा से सांवलिया जी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओ की कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल कार असंतुलित हो गई थी जिसके चलते पर डिवाइडर कुछ कर दूसरी तरफ आ रहे एक ट्रक में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार राहुल पिता महादेव व्यास उम्र 27 वर्ष निवासी बनबना, मनीष पिता नंद किशोर बैरागी उम्र 23 वर्ष निवासी बनबना नागदा तहसील दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही नाहर सिंह पिता विजय सिंह 29 निवासी जेलीय खेड़ी गोसला तहसील गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उज्जैन रैफर किया गया है। वही बताया जा रहा है कि मृतक के दो मासूम बालिकाएं है जिसमें 4 साल की एक दो साल की है। नयागांव थाने में पदस्थ एएसआई एच एस सिसोदिया ने जानकारी देते बताया कि करीब 11:00 बजे शुक्रवार और शनिवार की रात्रि में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद टोल की एंबुलेंस से सहायता से मृतक और घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई वही आज पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
