1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

रतनगढ़ पुलिस लगा रही थी गश्त, स्कूटी को आता देख पुलिस ने किया रुकने का इशारा, स्कूटी छोड़ जंगल में भागा चालक, स्कूटी की तलाश में मिली इतनी अफीम, पढ़ें पूरी खबर


नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एस.एस. कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनगढ आनन्दसिंह आजाद व उनकी टीम द्वारा एक ग्रे रंग की होण्डा कम्पनी की एकटिवा बिना नम्बर की स्कुटी से ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ 01 किलो 60 ग्राम अफीम मय वाहन के जप्त किया गया।

पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ द्वारा दिनांक 30.03.2022 को रात्रि पोने एक बजे नाकाबन्दी व गश्त करते हुए तरोली से जाट वापस आते समय जाट-तरोली रोड पर किले के पीछे सामने जाट तरफ से एक हेडलाईट वाला वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पास आने पर रोकने का ईशारा करने पर वाहन पर बैठे व्यक्ति ने अपने वाहन को पुलिस से दूर ही रोड के किनारे गिरा दिया व अन्धेरे में जंगल में भाग गया, जिसका पीछा फोर्स के द्वारा किया गया लेकिन वाहन चालक अन्धेरे व जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा, उक्त वाहन के पास जाकर देखा तो उक्त वाहन ग्रे रंग की होण्डा कम्पनी की एकटिवा बिना नम्बर की स्कुटी होना पाई गई। उक्त वाहन स्कुटी की तलाशी लेते वाहन स्कुटी की सीट के नीचे बनी डिक्की में पीले रंग की प्लास्टिक की थैली रखी मिली, जिसे चैक करते उसमें कुल 01 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम होना पाई गई. मौके पर अफीम मय वाहन के जप्त की गई। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ़ पर असल अपराध क्रमांक 43/ 2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर जप्तशुदा वाहन स्कुटी के चालक आरोपी की पतारसी की जा रही है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Previous Post Next Post