1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

धर्म परिवर्तन के मामले में लड़की का चौकाने वाला खुलासा, सुनिए लड़की की आपबीती

 


नीमच। पीड़ित युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में उसकी शादी झांसी में हुई थी, लेकिन पति से अनबन होने के कारण वह अपनी मां के पास नीमच आ गई थी। मां की मृत्यु के बाद वह रोजगार की तलाश कर रही थी इसी दौरान उसकी मुलाकात शहर के ढपाली मोहल्ला निवासी युवक फरदीन पिता नासिर अली से हुई, इसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन दोनों अल्पसंख्यक समुदाय के होने के बाद अलग-अलग धर्म को मानने वाले थे पर दोनों ने साथ रहने का वादा किया और निम्बाहेड़ा जाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।यह खबर फरदीन के परिवार को लगी तो फरदीन की मां नाजनीन ने दोनों को नीमच बुलाया, इस दौरान पीड़ित युवती ने स्पष्ट किया था कि वह शादी जरूर कर रही है, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलेगी। मगर शादी करने के नाम पर फरदीन और उसके परिवार के सदस्य धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने लगे, युवती ने जब इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई उसके विचार परिवर्तन का प्रयास किया गया।युवती के इंकार पर प्रताड़ना दी जाने लगी। लकड़ी ने बताया कि उसका दो बार अबॉर्शन भी करवाया गया है। 

Previous Post Next Post