1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की दर्दनाक मौत


नीमच। नीमच के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सायं 7 बजे ट्रेन क्र. 19327 रतलाम- उदयपुर ट्रेन में प्लेटफार्म नं. 2 की तरफ से चढ़ते समय 63 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया और वहीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रेलवे कर्मचारियों ने मदनलाल पिता मोतीलाल बाघेला उम्र 63 वर्ष निवासी आदित्य स्टेट कॉलोनी महू रोड़ नीमच के रूप में की। बताया जा रहा है कि मृतक को रेलवे से सेवानिवृत्त हुए 3 वर्ष ही हुए थे। ट्रेन की चपेट में आने से किसी की मृत्यु होने की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी श्री बारिया अन्य सहायक कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज होगा। जीआरपी पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गये थे। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है




Previous Post Next Post