1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

जब डब्बा कारोबारी जलज देर रात ले रहा था शबाब व कबाब का लुत्फ़ तो सेबी की टीम बना रही थी रेड की योजना, तो क्या लग्जरी एमजी हेक्टर प्लस कार बनी रेड का कारण,

 



अफीम उत्पादक नीमच में बड़ी संख्या में हवाले और डब्बे कारोबार को ऑपरेट किया जा रहा है जिसमें शहर के कई बड़े नामचीन लोग इस कारोबार से सीधें जुड़े हुवें है वही अगर बात की जायें तो इन कारोबारियों पर विभिन्न जांच एजेसिंयो की भी नजर लगातार बनी हुई है ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया जब डब्बा कारोबारी जलज अग्रवाल के घर पर सेबी की टीम से जुड़े दो दर्जन से अधिक एमपी राजस्थान के अधिकारीयों ने दबिश दी और डब्बा कारोबारी जलज से पूछताछ की गई 


मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर 14/2 मकान नंबर 531 में निवासरत जलज अग्रवाल लम्बे समय से डब्बा कारोबार से जुड़ा है जो उदयपुर-जयपुर के साथ इंदौर में बैठ कर डब्बे व शेयर मार्केट का काम कर रहा था, बताया ऐसा भी जा रहा है कि शेयर मार्केट की फर्जी कंपनी बनाकर करोडों रूपए की धोखाधडी भी जलज अग्रवाल द्वारा की गई थी जिसकी शिकायत इंदौर पुलिस में की गई थी जिस पर पूर्व में सेबी की टीम ने कार्रवाही की थी और उस वक्त से सेबी की टीम इस पर नजर बनायें हुवें थी वही जलज अग्रवाल के मिलने वालो से बात की गई तो उन्होने बताया कि जलज अग्रवाल मंडी में काम करता था छोटी मोटी उपज की लेनदेन करता करता डब्बा कारोबार से जुड़ा और बाद में फर्जी शेयर मार्केट की कंपनी बनाकर कर लोगो को ठगने का काम करने लगा जिसका एक मामला पूर्व में सामने आ चुका है साथ ही सूत्र यहां तक बताते है कि जिस वक्त सेबी की टीम इसके निवास की रेंकी कर रही थी उस वक्त जलज अग्रवाल और इसके साथी कबाब शबाब का मजा ले रहें थें जैसे ही जलज अग्रवाल देर रात पार्टी करकें अपने घर पहुंचा तो सेबी की टीम इसके घर जा पहुंची जिसके देख जलज अग्रवाल सुन्न रह गया 


घर और महाराणा बंगला में स्थित लाईफ लाइन मेडिकल स्टोर्स पर सेबी की टीम ने जलज अग्रवाल के साथ दबिश दी जहां से भी सेबी के अधिकारियों ने लेपटॉप सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए है। घंटो चली कार्रवाही को लेकर जब जिम्मेदार अधिकारीयों से बात की गई तो उन्होने साफ तौर पर यह कर कर पल्ला झाड लिया की आपको स्थानिय पुलिस इस मामले की जानकारी देंगी 


सूत्रों ने बताया कि डब्बा कारोबारी जलज अग्रवाल लम्बे समय से फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर शेयर बाजार में लोगो से रूपयें लगवा रहा था और लोगो को लूटने का काम कर रहा था ऐसा भी माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों पूर्व जलज अग्रवाल एक लग्जरी एमजी हेक्टर प्लस कार खरीदकर केश पैमेंट में लेकर आया है, जिसकी भी खबर जांच एजेंसियों तक पहुंची थी वही अगर सूत्रों की माने तो जलज अग्रवाल की बैंक सिविल काफी खराब है लेकिन नगद कैश में इसको शहर का धन्ना सेठ माना जाता है साथ ही इससे जुड़े लोग इसके जरीए हवालें के कारोबार को भी देखने की बात कह रहें है जिसमें शहर के कई बड़े लोग इस हवाला कारोबार से सीधें जुड़े है

Previous Post Next Post