1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

करंट लगने से 9 वर्षीय बालक की मौत, घर की छत पर खेलते समय लगा करंट

 


मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  आने वाले ग्राम कचोली में रविवार की सुबह 9 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई है। मनासा शासकीय चिकित्सलाय से मिली जानकारी अनुसार साजन पिता सत्यनारायण रावत की घर की छत पर करंट लगने से मौत हो गई  डॉक्टरों को परिजनों ने बताया कि सुबह बालक साजन छत पर खेल रहा था, खेल खेल में छत पर बने लोहे के टीन शेड में कही से करंट फेल गया और अचानक बालक को करंट लग गया ,करंट का झटका लगते ही साजन बेहोश होकर गिर गया ।तत्काल परिजन इलाज हेतु मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाए जहां पर डॉक्टरों ने बालक साजन को मृत घोषित किया ।मनासा थान पुलिस ने मर्ग कायम कर बालक का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।गाँव हुई अचानक बालक की मौत से शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

Previous Post Next Post