1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

गिरदावर और पटवारी से प्रताड़ित किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कई नाम आए सामने, पढ़े पूरी खबर



नीमच । जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुचड़ोद ग्राम में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है किसान ने यह कदम गिरदावर और पटवारी सहित अन्य लोगों से प्रताड़ित होकर उठाया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें गिरदावर और पटवारी सहित अन्य लोगों के नाम लिखें मिले हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत दास पिता हरि दास बैरागी निवासी कुचड़ोद ने जहरीला पदार्थ घटक लिया था जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेती से जुड़े मामले को लेकर किसान 2016 से परेशान था उसे खेत में जाने का रास्ता नहीं दिया जा रहा था। जिसका विवाद न्यायालय में भी चल रहा है। गिरदावर और पटवारी सहीत अन्य से प्रताड़ित होकर किसान बलवंत दास ने जहरीला पदार्थ घटक कर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा हुआ है कि मैं बलवंत दास होश हवास में यह कर रहा हूं इसमें मेरे परिवार को परेशान न किया जाए इन सब का जवाबदार गिरदावर जाबिर खान, जीरन पटवारी नवीन तिवारी निवासी कुचदोड़ व पहले वाले पटवारी गोपाल दास, लालदास सहीत अन्य अन्य से 2016 से प्रताड़ित होना लिखा हुआ है। वही सुसाइड नोट में आगे लिखा हे की की मेरे खेत और रास्ते पर भी कब्जा कर रखा है गुलाब सिंह और गोपाल दास का परिवार दबंगई करता है और जान से मुझे और मेरे लड़के को मारने की धमकी के साथ ही एनडीपीएस में फंसाने की भी धमकी देता है। यह सुसाइट नोट में लिखा हुआ है। सोसाइट नोट की जांच भी की जा रही है। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ मुआवजे की मांग की है।

Previous Post Next Post