1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

मोडी गांव में जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद, एक की मौत, एक गंभीर घायल


नीमच। जिले के जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले मोड़ी गांव में बीते एक साल से 30 बाय 50 प्लाट का विवाद चल रहा है। जिसमें एक परिवार ने दूसरे परिवार पर आज रविवार की अलसुबह धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे उदयपुर रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने एडिशनल एसपी निवास पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर एडिशनल एसपी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार
मोडी गांव में 2 परिवारों में हुए विवाद में जयसवाल परिवार के जगदीश पिता भेरूलाल उम्र 60 वर्ष जाती जायसवाल निवासी मोड़ी तहसील जावद की मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुन्नी बाई गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे गंभीर हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया है।  मृतक के पुत्र मुकेश जायसवाल व परिजन ने रघुनाथ और पदम सिंह निवासी मोडी दोनों भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है मृतक के परिजनों का कहना है कि प्लाट का विवाद बीते एक साल से चल रहा था। वहां प्लाट हमारे नाम है और उस पर इन दोनों भाइयों ने कब्जा कर रखा है इसको लेकर जावद थाना और सरवानिया चौकी पर भी शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने लापरवाही बरती और कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते मुझे मेरे पिता को होना पड़ा है। पदम सिंह और रघुनाथ सिंह ने आज सुबह जब मेरे पिताजी और माता घर से निकल कर जा रहे थे इसी दौरान घर के समीप अकेला देखकर पर धारदार हथियार से वार किया जिसमें पिता की मौत हो गई है। और माता गम्भीर रूप से घायल हो गईं। परिजन एडिशनल एसपी के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेक्ट से बात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई इस पर एडिशनल एसपी ने विधिवत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post Next Post