सिंगोली तहसील अंतर्गत आने वाले झांतला के समीप नया पुराना बांध से निकलने वाले नाले में एक व्यक्ति की बहनों से मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार झातला के समीप बांध से होकर एक नाला निकलता है जो ग्राम पंचायत राजपुरा झवर की नई आबादी से होकर गुजरता है। जिसमें पिपरवा के लाल पिता गुलाब रेगर उम्र 42 वर्ष नहाने गया था पानी का तेज बहाव के चलते वहां नाले में बह गया। जिसके बाद वह मृत अवस्था में मिला है। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार दोहपर लगभग 3 बजे पिपरवा निवासी बोतलाल पिता गुलाब रेगर उम्र 42 साल बांध की रपट में नहने गए, जिसके बाद राजपुरा नई आबादी के पास से गुजर रहे नाले में बोतलाल पिता गुलाब रेगर का शव मिला, सुचना मिलने के बाद सिंगोली पुलिस भी मोके पर पहुची, उक्त जानकारी पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पर उक्त व्यक्ति मृत अवस्था में नाले में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर उक्त व्यक्ति के शव को शासकीय अस्पताल सिंगोली लाया गया। शव का पीएम करने के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

