1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

लुटेरी दुल्हन ने शादी कर की लाखों की ठगी, पीड़ीत ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ऐसे ठगे रुपए, पढ़े पूरी खबर


नीमच।  जिले में लगातार शादी कर धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं बीते कुछ दिन पूर्व ही एक मामला सामने आया था। एक और मामला सामने आया है जिसमें लुटेरी दुल्हन व उसके सहयोगियों द्वारा शादी करवा कर धोखाधड़ी की गई है। करीब 5 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की गई। उक्त मामले को लेकर मंदसौर निवासी जो हाल मुकाम मनासा तहसील के महागढ़ में निवासरत है। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर रुपए दिलवाने और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है ज्ञापन में पीड़ित ने बताया गया है कि मैं शादी करना चाहता था जिसका प्रस्ताव उसके मित्र मुकेश ब्राह्मण निवासी कुशालपुरा जिला चित्तौड़गढ़ के सामने रखा जिस पर उसने सुनील निवासी रहीमपुरा से मिलवाया। और उसने रोहित सोलंकी पिता बलराम सोलंकी निवासी रहीमपुरा से मुलाकात करवाई उसके पश्चात आरोपी रोहित ने साक्षी नामक महिला से मुलाकात करवाई जिसने उसे आरती नामक युवती से मिलवाया और आरती की बहन शानू से हिंदू रीति रिवाज अनुसार विवाह करवाया। आरोपीगणों ने विवाह के पहले 2 लाख 20 हजार वह दूसरी बार एक लाख 50 हजार एक्सीडेंटल का बहाना कर लिए तथा शादी में लुटेरी दुल्हन को डेढ़ लाख रुपए की सोने चांदी के जेवरात बनवाएं आरोपियों लुटेरी दुल्हन और उसके सहयोगियों द्वारा पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई योजना को अंजाम दिया गया। लुटेरी दुल्हन मात्र 2 महीने ही रही और उसके बाद अचानक रात्रि में खाने में नशीली दवाइयां देखकर सारी जेवर लेकर फरार हो गई है उसके बाद दूसरी बार एक्सीडेंटल का बहाना बनाकर आरोपी रोहित व साक्षी ₹150000 मांगे। जिस पर उन्हें पुनः पैसे दिए गए किंतु उसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए नए नंबर से फोन लगाने पर गाली गलौज कर ते हैं और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी देते हैं। ज्ञापन सौंपकर पीड़ित ने दोषों पर कड़ी कार्यवाही और रुपए दिलवाने की मांग की है। 

Previous Post Next Post