1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

धाकड़ युवा संघ ने मनाया समाज के आराध्य देव भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव, किया पौधा रोपण, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। जिले में धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान बलराम का जन्मोत्सव धाकड़ समाज द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया है। धाकड़ युवा संघ के द्वारा भी पीजी कॉलेज के पीछे स्थित धाकड़ समाज छात्रावास पर भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया है। युवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धाकड़ समाज छात्रावास पर एकत्रित हुए। और भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। और समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर बलराम जी के जीवन प्रकाश डाला गया। धाकड़ समाज छात्रावास पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। 


धाकड़ समाज की महिला इकाई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता धाकड़ ने बताया कि भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव मध्य प्रदेश में 85 स्थानों पर बड़े स्तर पर हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया है। इसी कड़ी में नीमच जिले के जावद में भी वृद्ध स्तर पर भगवान बलराम का जन्मोत्सव मनाया गया है इस दौरान ऐतिहासिक रैली भी निकाली गई है जिसमें पूरे जिले के समाज जन शामिल हुए हैं। वही धाकड़ समाज के छात्रावास पर धाकड़ युवा संघ द्वारा भगवान बलराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है इस दौरान भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की गई और मिठाइयों का वितरण किया गया है। साथ ही भगवान बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में युवा संघ द्वारा धाकड़ छात्रावास में पौधारोपण भी किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में धाकड़ समाज के समाज जन और धाकड़ युवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रावस में रहने वाले समाज के छात्र भी मोजूद रहे। 

Previous Post Next Post