1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

घर पर हुआ झगड़ा, नाबालिग युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, पढ़े पुरी खबर


नीमच। सोमवार की शाम को रहीम गंज निवासी एक 16 साल के नाबालिक लड़के अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों से उतारकर जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार रिहान पिता मोहमद अनीश मसूदी उम्र 16 निवाड़ी रहीम गंज ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जिसे फांसी से उतारकर तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है वही बताया जा रहा है कि उक्त युवक का घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।  जिसके बाद उसने अपने गले में फांसी का फंदा बनाकर अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली। वही घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय में  परिजनो की भारी भीड़ लग गई। फिल्हाल शव को पीएम के लिए शव गृह में रखवाया गया है। मंगलवार को पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

Previous Post Next Post