नीमच । भाजपा अनुसूचित जाति के द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के सह प्रभारी व अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने मुक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अंबेडकर कालोनी एवं एकता कालोनी में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के 21 लाभार्थियों को आज अजा मोर्चा के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार ने लाभार्थियों को माला पहनाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में लाभार्थियों से विचार साझा किए। योजना लाभार्थि अर्जुन सिकलीगर ने कहा कि पहले हमारा कच्चा घर था बारिश में बहुत समस्या होती थी, प्रधानमंत्री आवास से हमें हमारा खुद का मकान मिला है। लाभार्थी अशोक लौहार ने कहा कि खुद का पक्का आशियाना बनाना हमारे लिए का एक बड़ा और मुश्किल सपना था लेकिन उसे मोदी जी ने साकार कर दिया। हम उनके जीवन भर आभारी रहेंगे। साथ ही आवास योजना में लाभार्थि रेखा बाई, तुलसीराम सिकलीगर, प्रकाश जटिया, मोहिनी भील, माया चंद्रवंशी, विक्की जटिया, डब्बू सहित कई अन्य का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुखलाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित वर्ग का अपने घर का सपना हुआ और अपना मकान पाकर सब के चेहरे खिले हैं इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ स्वप्निल वघवा, मोमू लालवानी, मनीष शर्मा, महेंद्र छपरी, लोकेश सलोना, करन नकवाल, मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, विशाल व्यास, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हिमांशु खटीक, मंयक प्लास, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन बैरागी, गिरधारी यादव, कांता सिसोदिया, गोपाल यादव, उमेश यादव, शेरू यादव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त जानकारी योगेश परखिया ने दी।
