मनासा। मनासा मंदसौर रोड पर शुक्रवार देर रात लोडकिया के समीप सड़क दुर्घटना में टिलाखेड़ा निवासी सैनिक की दर्दनाक मोत हो गई। मनासा थाना प्रभारी कन्हैया लाल डांगी ने बताया कि शुक्रवार रात को साढ़े ग्यारह बजे के करीब हरीश पिता घीसालाल लोहार उम्र 34 वर्ष निवासी टीला खेड़ा पिपलियामंडी सेना में पदस्थ था। सैनिक वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में पदस्थ होकर अपने मित्र के सेना से रिटायरमेंट होने पर उसकी पार्टी के लिए अवकाश लेकर घर आए थे। रात को मनासा में अपने रिश्तेदार के यहां खाना खाकर अकेले कार से पिपलिया मंडी जा रहे थे। इस दोरान लोडकिया महागढ़ के बीच गाड़ी असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने पर सैनिक को गंभीर चोटे आई ओर उनकी मोके पर ही मृत्यु हो गई। मर्ग कायम कर पीएम करवाकर शव परिजनों को सोपा। वही मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित प्रशासनिक अमला भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतक जवानों को श्रद्धांजलि दी।
